Tuesday 13th of January 2026 10:52:10 PM
HomeBreaking Newsदुमका रेलखंड पर पहले की तरह बहाल होंगी ट्रेनें, समय सारिणी जारी

दुमका रेलखंड पर पहले की तरह बहाल होंगी ट्रेनें, समय सारिणी जारी

बदले समय के साथ बहाल होगी दुमका-भागलपुर-गोड्डा की ट्रेनें
बदले टाइम-टेबल के साथ बहाल होगी दुमका-भागलपुर-गोड्डा की ट्रेनें

भागलपुर-बांका और भागलपुर-दुमका रेलखंड पर पहले की तरह ट्रेन सेवा बहाल होगी। हालांकि, अभी तिथि की घोषणा नहीं की गई है लेकिन टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। टाइम टेबल में आंशिक संशोधन किया गया है।

भागलपुर से सुबह 4 बजे खुलने वाली हसडीहा पैसेंजर 6.55 बजे हसडीहा पहुंचेगी। 8.25 बजे दुमका पहुंचेगी। वापसी में 9.25 बजे दुमका से रवाना होगी और 10.40 बजे हसडीहा पहुंचेगी। 10.55 बजे हसडीहा से रवाना होने के बाद दिन के 1.55 बजे भागलपुर पहुंचेगी। यही रैक शाम 4.45 बजे बांका के लिए रवाना होगी जो 7.05 बजे बांका पहुंचेगी। यह रैक बांका से 7.20 बजे बजे भागलपुर के लिए रवाना होगी। 9.45 बजे भागलपुर पहुंचेगी। भागलपुर से 12.25 बजे यह रैक हसडीहा के लिए रवाना होगी।

दूसरी ओर दुमका पोड़ैयाहाट के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को अब गोड्डा तक विस्तारित कर दिया गया है। यह ट्रेन गोड्डा से दिन में 1.25 बजे रवाना होगी और गोड्डा 3.30 बजे पहुंचेगी। गोड्डा से 3.50 बजे रवाना होगी होगी और शाम 5.50 बजे दुमका पहुंचेगी। यही ट्रेन दुमका से फिर जसीडीह के लिए रवाना हो जाएगी। सीपीटीएम द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि बहुत जल्द इन दोनों ट्रेन को डीएमयू रैक में कनवर्ट कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments