Thursday 12th of February 2026 02:57:40 AM
HomeBreaking Newsभाजपा द्वारा झंडा मैदान से बड़ा चौक तक मशाल जुलूस, युवा आक्रोश...

भाजपा द्वारा झंडा मैदान से बड़ा चौक तक मशाल जुलूस, युवा आक्रोश रैली की तैयारी

भाजपा द्वारा झंडा मैदान से बड़ा चौक तक मशाल जुलूस, युवा आक्रोश रैली की तैयारी

गिरिडीह, 21 अगस्त 2024: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने बुधवार की शाम गिरिडीह में झंडा मैदान से बड़ा चौक तक एक भव्य मशाल जुलूस निकाला। इस जुलूस का आयोजन आगामी 23 अगस्त को रांची में होने वाली “युवा आक्रोश रैली” की तैयारी के तहत किया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने इस अवसर पर कहा, “हेमंत सोरेन ने सत्ता में आने से पहले युवाओं, महिलाओं और किसानों को 5 लाख नौकरी और हर महीने बेरोजगारी भत्ता देने के झूठे वादे किए थे। लेकिन हेमंत सरकार ने केवल छल और धोखा दिया है, जिससे युवाओं में सरकार के प्रति आक्रोश है।”

भाजयुमो जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी ने जोर देते हुए कहा कि युवाओं ने ठान लिया है कि वे इस निक़कमी सरकार को उखाड़ फेकेंगे। भाजयुमो प्रदेशमंत्री संजीव कुमार ने जानकारी दी कि हेमंत सरकार की जंगलराज, भ्रष्टाचार, और दमनकारी नीतियों के खिलाफ तथा युवाओं के हक और रोजगार की लड़ाई के लिए 23 अगस्त को रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित युवा आक्रोश रैली में गिरिडीह जिले से हजारों की संख्या में युवा शामिल होंगे।

इस विशाल मशाल जुलूस में भाजयुमो के जिला प्रभारी बीरू आनंद, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, गिरिडीह विधानसभा प्रभारी संजीव अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता कुमारी, और कई अन्य प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजयुमो की यह रैली हेमंत सरकार के खिलाफ युवाओं के आक्रोश और उनकी मांगों को उजागर करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments