2 करोड़ 20 लाख 21 हजार में नगर निगम गिरिडीह में प्रवेश शुल्क की बंदोबस्ती हुई
गिरिडीह अमित सहाय
झारखंड के गिरिडीह जिले में प्रवेश शुल्क हुआ महंगा आम लोग पर पड़ा महंगाई का भार। नगर निगम गिरिडीह में प्रवेश शुल्क की बंदोबस्ती को लेकर शुक्रवार के दिन भर गहमा गहमी रहा। गिरिडीह नगर निगम में एक साल के लिए प्रवेश शुल्क वसूलने का जिम्मा शहर के आरडी रोडवेज के संचालक दीपक यादव ने सबसे अधिक बोली 2 करोड़ 20 लाख 21 हजार लगाकर अपने नाम किया।
बंदोबस्ती की पूरी प्रकिया में एजेंसियों के साथ उप नगर आयुक्त स्मृति कुमारी, अर्बन प्लानर मंजूर आलम, शंभू सिंह समेत निगम के कई कर्मी मौजूद थे। बंदोबस्ती की शुरुआती बोली ही 2 करोड़ 17 लाख 50 हजार नगर निगम द्वारा तय किया गया था।
इस बंदोबस्ती में विभिन्न पांच एजेंसियों ने हिस्सा लिया है।इसमें अविनाशी इंटरप्राईजेज, महादेव इंटरप्राईजेज, प्रभाकर राय और सुमन राय शामिल है। बंदोबस्ती मे शामिल एजेंसियों के सिडिकेंट का प्रभाव इतना जबरदस्त हावी थी कि नगर निगम की सारी उम्मीदें ही खत्म हो गयी और प्रवेश शुल्क की अंतिम बोली 2 करोड़ 21 लाख 21 हजार में ही सिमट कर रह गया। अविनाशी इंटरप्राईजेज 2 करोड़ 21 लाख 11 हजार की अंतिम बोली लगाया और सबसे अधिक 2 करोड़ 21 लाख 21 हजार की बोली लगाकर आरडी रोडवेज ने बंदोबस्ती हासिल कर लिया।