Tuesday 2nd of December 2025 09:59:57 AM
HomeBreaking Newsवाहन की टक्कर में तीन लोग हुए घायल

वाहन की टक्कर में तीन लोग हुए घायल

वाहन की टक्कर में तीन लोग हुए घायल

डोमचांच: थाना क्षेत्र अंतर्गत बगड़ो – पिपचो मुख्य मार्ग स्थित रघुनियाडीह में शनिवार को हुई दुर्घटना

डोमचांच :- थाना क्षेत्र अंतर्गत बगड़ो – पिपचो मुख्य मार्ग स्थित दिन शनिवार को रघुनियाडीह में 2 चार पहिया वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक स्कूटी सवार व्यक्ति और एक बुजुर्ग महिला जो पास में खड़ी थी, सहित तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक चार पहिया वाहन (आर्टिगा) जेएच 02बी सी 3044 ने अनियंत्रित होकर पहले स्कूटी सवार को अपनी चपेट में लिया, जिसके बाद विपरीत दिशा से आ रही ओमनी जेएच 02ए एक्स 7446 कार से भी टक्कर हो गई। इस टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में स्कूटी सवार को सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया, जहाँ डॉक्टरों द्वारा प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। वहीं, दो लोगों का निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है। स्कूटी सवार व्यक्ति की पहचान राकेश वर्णवाल (उम्र 45 वर्ष, पिता राम कुमार वर्णवाल, ग्राम ढाब रोड, थाना डोमचांच) और बुजुर्ग महिला की पहचान परभी देवी (पति बंशी महतो, ग्राम बेको, थाना जयनगर) के रूप में हुई है। खबर लिखे जाने तक ओमनी सवार व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार आर्टिगा का चालक घटना स्थल से फरार हो गया है। जयनगर और डोमचांच थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और तीनों वाहनों को जब्त कर थाना में सुरक्षित रखा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments