
झामुमो के स्थापना दिवस पर दुमका विधायक बसंत सोरेन खूब गरजे। उन्होने उपस्थित जैनसैलाब से कहा कि आज झारखंड दिवस पर हमनें उपराजधानी दुमका में हाई कोर्ट बेंच, मिनी सचिवालय बनाने तथा फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में समुचित संसाधन उपलब्ध कराने की मांग रखी। जो सुविधाएं राजधानी में उपलब्ध है वह सभी सुविधाएं उपराजधानी को भी मिले।
झारखंड युवा मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष बसंत सोरेन ने कहा कि फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज में सभी जरूरी सुविधाएं नितांत आवश्यक है। उन्होने कहा कि दुमका में हाईकोर्ट के बेंच की मांग लंबे अरसे से की जा रही है। इसके अलावा दुमका में मिनी सचिवालय भी होना चाहिए. जिस तरह कश्मीर में जम्मू और श्रीनगर दोनों जगहों से सरकार चलती है, वैसा झारखण्ड में क्यों नहीं हो सकता। संयुक्त बिहार में भी तो पटना और रांची दोनों जगहों पर कामकाज होता था।