Thursday 19th of March 2026 08:46:14 PM
HomeLatest Newsतीन दिन से लापता युवक का शव इस डैम से बरामद, फेसबुक...

तीन दिन से लापता युवक का शव इस डैम से बरामद, फेसबुक पर किया था यह जिक्र

उज्ज्वल दुनिया, कटकमसांडी(हजारीबाग)। हजारीबाग स्थित कटकमसांडी प्रखंड के पेलावल ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत छड़वा डैम से रविवार को एक युवक का शव बरामद हुआ।

स्थानीय लोगों ने मॉर्निंग वाक के दौरान छड़वा डैम में पानी खोलने के लिए बने पुल चैनल के पास शव को देखा।

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक 15 जुलाई से अपने घर से लापता था।

मृतक की पहचान हजारीबाग बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के ग्वालटोली मोहल्ला निवासी मोनू शर्मा (24) के रूप में की गई और वह सेनेटरी सामान की दुकान में काम करता था।

परिजन उसकी काफी खोजबीन कर रहे थे पर कहीं पता नहीं चल पाया था।

मोनू के मामा राजेश शर्मा ने बड़ा बाजार हजारीबाग थाने में गुमशुदगी का सनहा 17 जुलाई को दर्ज कराया था।

पेलावल ओपी थाना प्रभारी विकर्ण कुमार ने बताया कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और उसने 15 जुलाई को अपने फेसबुक एवं व्हाट्सएप स्टेट्स पर लिखा कि यह उसका लास्ट पिक्चर है।

यह बात लिखकर लगाने से इस ओर आशंका है कि उसने डैम में आत्महत्या की है। पुलिस हर बिन्दुओं पर मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments