Tuesday 10th of March 2026 11:18:36 PM
HomeBlogताजमहल

ताजमहल

आगरा। आगरा पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने गुरुवार सुबह ताजमहल में बम होने की झूठी खबर दी थी। शख्स की पहचान विमल कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के नखी का रहने वाला है।

इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) सतीश गणेश ने कहा कि सिंह से पूछताछ की जा रही है।

आईजी ने कहा, “ऐसा लगता है कि वह मानसिक रूप से बीमार है और इसके लिए उसका इलाज चल रहा है। जहां से उसने फोन किया था, हम उस जगह का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि आगे की जांच चल रही है।

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा ताजमहल में बम के बारे में कॉल आने के बाद गुरुवार सुबह इसे थोड़ी देर के लिए बंद कर दिया गया और पर्यटकों को बाहर निकाला गया। फिर अधिकारियों ने चप्पे-चप्पे की जांच की, लेकिन कुछ नहीं मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments