Monday 2nd of February 2026 08:04:58 AM
HomeBreaking Newsमृतक के परिजनों से मिले सन्नी टोप्पो व जिप सदस्य आशुतोष तिवारी

मृतक के परिजनों से मिले सन्नी टोप्पो व जिप सदस्य आशुतोष तिवारी

मृतक के परिजनों से मिले सन्नी टोप्पो व जिप सदस्य आशुतोष तिवारी

चान्हो/मांडर – प्रखंड के अलग-अलग स्थानों में वज्रपात की चपेट में आकर मारे गए लोगों के परिजनों से भाजपा नेता सन्नी टोप्पो ने मुलाकात की। मंगलवार की शाम बसकी में नीरज उरांव नामक एक युवक के खेत में काम करने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार में सन्नी टोप्पो शामिल हुए और परिजनों को सांत्वना दी।

वहीं, चान्हो के लुंडरी और कंजगी में भी वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई थी। सन्नी टोप्पो ने उनके परिजनों से भी मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े होने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे सरकार की ओर से ऐसे हादसों में दी जाने वाली सहायता राशि को अति शीघ्र परिजनों को दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे।

दूसरी ओर, रोल पंचायत के डुंगरी टोला में जिला परिषद सदस्य आशुतोष तिवारी के साथ मिलकर मृतक महादेव उरांव के परिजन से भी सन्नी टोप्पो ने मुलाकात की और उन्हें ढाढस बंधाया। इस मौके पर र. अनिल साहु, नेयाजुल खान आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments