Sun Halo Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को तेज धूप के बीच सूर्य के चारों ओर रंगीन इंद्रधनुष का अद्भूत नजारा (Ranchi 22 degree Halo) देखने को मिला। आम तौर पर धनुषाकार होने वाले इंद्रधनुष ने अपने सात रंगों से सूरज को गोलाकार में घेर लिया था। यह नजारा (Ranchi 22 degree Halo) लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना गया। इस नजारे को रांचीवासियों ने अपने कैमरे में कैद किया है। सतंरगी घेरा में सूर्य की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
…इसलिए कहलाता है ’22 डिग्री सर्कुलर हलो’
इस अद्भुत नजारे (Ranchi 22 degree Halo) को देखकर रांची के लोग हैरान भी थे। आखिर सूर्य आज सतरंगी घेरा में क्यों दिख रहा है। रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक खगोल विज्ञान में इसे ‘‘22 डिग्री सर्कुलर हलो कहते हैं। इसका मुख्य कारण आइस क्रिस्टल पर सूर्य की रोशनी का परावर्तन होना है। आइस क्रिस्टल ऊपरी वायुमंडल में धरती से 18 से 21 किलोमीटर ऊपर संस्पेंडेड फार्म यानी लटकी हुई अवस्था में रहती हैं।खगोल विज्ञान में इसे ‘22 डिग्री सर्कुलर हलो’ कहते हैं। ऐसा तब होता है जब सूर्य या चंद्रमा की किरणें बादलों में मौजूद षट्कोणीय बर्फ क्रिस्टलों से अपवर्तित हो जाती हैं। सूर्य के चारों ओर सतरंगी घेरा देखा गया. जिसे वैज्ञानिक भाषा में ‘हलो’ कहा जाता है।