Tuesday 3rd of March 2026 09:25:00 PM
HomeBreaking Newsआदिवासी प्रेम का ढोंग बंद करें हेमंत सोरेन

आदिवासी प्रेम का ढोंग बंद करें हेमंत सोरेन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि आदिवासियों के नाम पर राजनीति करने वाली हेमंत सोरेन सरकार के लिए आदिवासी हित का दिखावा केवल वोट पाने का साधन है। चाहे संथाल हूल के महानायक सिद्धो-कान्हू के वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्या का मामला हो या रूपा तिर्की की संदेहास्पद मौत का मामला। दोनों मामले ने हेमंत सोरेन सरकार के आदिवासी हितैषी होने की पोल खोल कर रख दी है।
रूपा तिर्की और रामेश्वर मुर्मू की हत्या कराने वाला सोरेन परिवार आदिवासियों का सबसे बड़ा दुश्मन- रघुवर दास
रूपा तिर्की और रामेश्वर मुर्मू की हत्या कराने वाला सोरेन परिवार आदिवासियों का सबसे बड़ा दुश्मन- रघुवर दास
रामेश्वर मुर्मू की हत्या की सीबीआई जांच का क्या हुआ?
रघुवर दास ने कहा कि हेमंत सरकार द्वारा रामेश्वर मुर्मू जी की हत्या की जांच सीबीआई से कराने के लिए अनुशंसा करने का दावा पिछले वर्ष सितंबर में ही किया था। लेकिन जांच का आदेश आज तक फाइल से बाहर नहीं निकल सका है। महानायकों के मामले में तो झूठ मत बोलिए मुख्यमंत्री जी।
रूपा तिर्की के हत्यारे को बचाने के लिए महंगे वकीलों की फौज खड़ी कर रही है हेमंत सरकार
उन्होंने कहा कि इसी तरह रूपा तिर्की की मौत का सच हेमंत सरकार सामने लाना नहीं चाहती है। उनके परिजनों द्वारा सीबीआई की जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में मामला दायर किया गया है। सीबीआई जांच से बचने के लिए हेमंत सोरेन सरकार देश के नामी-गिरामी वकीलों की फौज खड़ी कर रही है। जानकारी के अनुसार देश के सबसे महंगे वकीलों में से एक, जो सत्ताधारी दल से जुड़े हुए भी है, उन्हें सीबीआई जांच का विरोध करने के लिए लाने का निर्णय लिया गया है। यह बहुत ही दुखद स्थिति है। आखिर हेमंत सोरेन सरकार इस मामले में सीबीआई जांच से क्यों डर रही है और किसे बचाना चाहती है। यह कैसी आदिवासी हितैषी सरकार है?
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments