Tuesday 2nd \2024f July 2024 06:56:37 PM
HomeBreaking Newsराज्य सरकार की बैठकें सिर्फ झूठ का पुलिंदा हैं

राज्य सरकार की बैठकें सिर्फ झूठ का पुलिंदा हैं

राज्य सरकार की बैठकें सिर्फ झूठ का पुलिंदा हैं : डॉ. मेहता

मेदिनीनगर (उज्ज्वल दुनिया)। “सरकार को जनता व किसान से कोई लेना-देना नहीं है, सिर्फ इन्हें कुर्सी चाहिए,” पांकी विधानसभा के विधायक कुशवाहा डॉ. शशीभूषण मेहता ने कहा। डॉ. मेहता ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की बैठकें सिर्फ और सिर्फ झूठ का पुलिंदा हैं। उन्होंने कहा, “एक तरफ सिंचाई योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करने का आदेश दिया जाता है, वहीं पांकी विधानसभा क्षेत्र जहाँ की शत-प्रतिशत जनता कृषि कार्य पर आश्रित है, वहाँ की पिरी, चाको, सोनरे सिंचाई परियोजनाओं को पिछले चार वर्षों से लटका कर रखा गया है।”

डॉ. मेहता ने इसे राजनीतिक विद्वेष का जीवंत उदाहरण बताते हुए कहा कि प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान नहीं करना राज्य सरकार की नीयत को दर्शाता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में जब राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी, तब इन सिंचाई परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। डॉ. मेहता ने किसानों को राज्य सरकार के भ्रष्टाचार और पक्षपात को समझने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “परन्तु इनका यह भ्रष्टाचार और लटकाना-भटकाना बहुत दिनों का मेहमान नहीं है।”

विधायक सह पूर्व मंत्री झारखंड, नीलकंठ सिंह मुंडा के रांची स्थित आवास पर, असम के सम्मानित मुख्यमंत्री तथा झारखंड विधानसभा चुनाव के निमित्त भारतीय जनता पार्टी के सह प्रभारी हिमंता विश्वशर्मा का सानिध्य प्राप्त हुआ। मौके पर झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, विधायक आलोक चौरसिया, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री रंजय भारती भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments