Wednesday 4th of February 2026 06:07:50 AM
HomeBreaking Newsउज्ज्वल दुनिया की खबर पर लगी मुहर, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष बनाए...

उज्ज्वल दुनिया की खबर पर लगी मुहर, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गये खीरू महतो

  • झारखंड जेडीयू के नए अध्यक्ष बनाए गए खीरू महतो
  • खीरू महतो पर संगठन को खड़ा करने की जिम्मेदारी
  • दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद ललन सिंह ने की घोषणा
ललन सिंह ने दिल्ली में खेरू महतो को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा की
ललन सिंह ने दिल्ली में खेरू महतो को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा की

रांची/ नई दिल्ली । उज्ज्वल दुनिया ने अपने 14 अगस्त के अंक में ही ये खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी कि खेरू महतो को जेडीयू झारखण्ड का प्रदेश अझ्यक्ष बनाने जा रही है। उसके एक दिन बाद ये खबर अक्षरशः सत्य हुई । जनता दल यूनाइटेड ने दूसरे राज्यों में विस्तार की नीति को आगे बढ़ाते हुए झारखंड में नए प्रदेश अध्यक्ष को नियुक्त किया है। जेडीयू ने झारखंड में संगठन को खड़ा करने की जिम्मेदारी पूर्व विधायक खीरू महतो को दी है। झारखंड जेडीयू के नए प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो बनाए गए।

दो दिनों की बैठक के बाद अध्यक्ष का ऐलान
दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मंगलवार को इसकी अधिकारिक घोषणा की। झारखंड में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सोमवार को जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने महत्वपूर्ण बैठक की थी। राज्यसभा के उपसभापति और जेडीयू के राज्यसभा सांसद हरिवंश के आवास पर हुई इस बैठक में कई नामों पर चर्चा की गई थी।

संगठन को खड़ा करने की जिम्मेदारी
मीटिंग में खीरू महतो को प्रदेश अध्यक्ष के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा था। आखिरी मुहर भी उन्हीं के नाम पर लगी। अब पूर्व विधायक खीरू महतो झारखंड में पार्टी की बागडोर संभालेंगे। झारखंड में पार्टी की सांगठनिक नेतृत्व की जिम्मदारी सौंप दी गई है।

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/09/JDU.pdf”]

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments