हरियाणा में खेलों इंडिया में खेल नर्सरियों की भी परीक्षा होगी। खिलाडि़यों की परफार्मेंस पर नजर रहेगी। अंबाला में उन्नीस खेल नर्सरियां व दो खेल अकादमियां चल रही हैं। इसी साल जून में हुए खेलो इंडिया में अंबाला का प्रदर्शन फीका रहा।
अंबाला, जागरण संवाददाता। मध्य प्रदेश में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स को लेकर फिर से तैयारियां होने लगी हैं। इसके लिए ट्रायल भी हो चुके हैं और खिलाड़ी खेलो हरियाणा में उतरने को तैयार हैं। दूसरी ओर जिला की उन्नीस खेल नर्सरियों की भी इस बार परीक्षा होगी। खिलाड़ी नेशनल लेवल पर कैसा प्रदर्शन करते हैं और कितने खिलाड़ी गोल्ड, सिल्वर या ब्रांज मेडल जीतते हैं, वह खेल नर्सरियों को चला रहे प्रशिक्षकों का भी भविष्य भी तय होगा कि आगे उनको खेल नर्सरियां मिलेंगी या नहीं।
उल्लेखनीय है कि जिला में उन्नीस खेल नर्सरियां खेल प्रशिक्षकों को सौंपी हैं। यह खेल विभाग के सेंटर में आने वाले बच्चों को तो प्रशिक्षण दे रहे हैं, जबकि खेल नर्सरियों में चुने गए खिलाड़ियों को भी प्रशिक्षण मिल रहा है। एक खेल नर्सरी में 25 खिलाड़ चुने गए हैं, जबकि पांच को रिजर्व में रखा है। यदि मुख्य खिलाड़ी खेल नर्सरी छोड़ता है, तो उसकी जगह रिजर्व खिलाड़ी को जगह मिल जाएगी।
इसी तरह फुटबाल और तैराकी की खेल अकादमियां भी अंबाला में चल रही हैं, जहां प्रदेश भर से खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। खेल नर्सरियां अलाट करने के बाद दूसरी बार खेलो इंडिया का आयोजन होगा। जून 2022 में हरियाणा में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अंबाला का प्रदर्शन फीका रहा था। इस में अंबाला के खिलाड़ी जिमनास्टिक, रेसलिंग, फुटबाल, भारोत्तोलन, हाकी, गतका में भाग लिया था। लेकिन कोई भी खिलाड़ी इस में पदक जीतने की रेस तक में शामिल नहीं हो पाया।
सबसे ज्यादा जिमनास्ट के सात खिलाड़ियों ने भाग लिया, जो प्रारंभिक दौर में ही कंपीटिशन से बाहर हो गए। दूसरी ओर खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों ने एसोसिएशन अथवा फेडरेशनों द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में पदक तो जीते हैं, लेकिन साल खेलो इंडिया जैसे खेल में साल 2020 के बाद अंबाला का एक भी खिलाड़ी पदक नहीं जीत पाया। अब मध्य प्रदेश में होने जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में इन खेल नर्सरियों व प्रशिक्षकों की भी परीक्षा होगी खेल नर्सरियां व दो अकादमी मिलने के बाद अंबाला के कितने खिलाड़ी प्रदेश की टीम में भाग लेंगे और कितने पदक जीतेंगे।
Copyright © 2022 Jagran Prakashan Limited.
source
– (Ujjwal Duniya)