Tuesday 31st of March 2026 01:39:06 PM
HomeBreaking Newsसर, शराब पिलाकर नेताओं के पास भेजा जाता है...बचा लिजिए...

सर, शराब पिलाकर नेताओं के पास भेजा जाता है…बचा लिजिए…

बिहारशरीफ शहर के अंबेर चौराहे पर शुक्रवार रात नशे में धुत एक युवती (Drunk Girl) हंगामा कर रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लेकिन सुबह नशा टूटने पर युवती ने जो बात बताई, उसे सुनकर पुलिस भी भौंचक्की रह गई । महिला ने कहा कि एक युवक उसे शराब पिलाकर नेताओं के सामने परोसता है। पिछले वर्ष भी वह शराब के नशे में गिरफ्तार की गई थी, लेकिन पुलिस ने सच्चाई जानने के बाद डर के मारे उसे छोड़ दिया ।

एक किराना दुकानदार ने कराया युवक से संपर्क

सदर अस्पताल में युवती ने पत्रकारों के सामने कहा कि वह मूलतः पटना की रहने वाली है। पटना के शिवपुरी में  किराना दुकानदार महिला के जरिए वह यहां के राकेश नाम के युवक के संपर्क में एक वर्ष पहले आई। वही उसे झांसा देकर बिहारशरीफ ले आया। यहां उसे रोज शराब पिलाई जाती है। गुटखा खिलाया जाता है। इतना ही नहीं बड़े-बड़े नेताओं के सामने परोसा भी जाता है। युवती की इस स्वीकारोक्ति को सुन साथ आए पुलिस वाले सन्न रह गए और उसे जल्दी-जल्दी अस्पताल से बिहार थाने ले जाया गया।

पिछले वर्ष भी नशे की हालत में की गई थी गिरफ्तार

सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि शुक्रवार की रात बिहार थाना इंस्पेक्टर संतोष कुमार को सूचना मिली थी कि अंबेर चौक पर एक युवती शराब के नशे में ड्रामा कर रही है। इसी आधार पर महिला पुलिस भेजकर उसे हिरासत में लिया गया। मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जहां शराब पीने की पुष्टि के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। डीएसपी ने कहा कि युवती के बयान की सच्चाई पता की जा रही है। इससे देह व्यापार का एंगल भी जुड़ रहा है। याद दिला दें कि पिछले साल यही युवती बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से शराब के नशे में गिरफ्तार की गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments