Saturday 7th of March 2026 07:36:37 AM
HomeBreaking Newsश्री संजय सेठ ने रक्षा राज्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

श्री संजय सेठ ने रक्षा राज्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

*श्री संजय सेठ ने रक्षा राज्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।*

श्री संजय सेठ ने 11 जून, 2024 को रक्षा मंत्रालय के राज्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया। रक्षा सचिव श्री गिरिधर अरमाने एवं रक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने श्री संजय सेठ का स्वागत किया और उनके साथ उनके साउथ ब्लॉक कार्यालय गए। इस अवसर पर श्री संजय सेठ ने यह जिम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया।

श्री संजय सेठ ने कहा कि वह रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन में कार्य करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने श्री राजनाथ सिंह के साथ पहले विभिन्न पदों पर काम किया है। श्री संजय सेठ ने कहा कि वह रक्षा मंत्रालय की उन विभिन्न पहलों को पूरा करने का प्रयास करेंगे जिनका उद्देश्य राष्ट्र की सुरक्षा को मजबूत करना है। कार्यभार संभालने से पहले, श्री संजय सेठ ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की।

श्री संजय सेठ रांची लोकसभा क्षेत्र से दूसरी बार सांसद हैं। वह 2019 में इसी निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए थे और सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित स्थायी समिति के सदस्य थे। श्री संजय सेठ अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के भी सदस्य थे। श्री संजय सेठ 2016-2019 के दौरान झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments