Wednesday 11th of February 2026 12:05:37 AM
HomeBreaking Newsगया: राजद विधायक डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने पीएम मोदी व सीएम...

गया: राजद विधायक डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने पीएम मोदी व सीएम नीतीश को बेईमान बताया

महंगाई के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जमकर किया प्रदर्शन
महंगाई के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जमकर किया प्रदर्शन

गया: देश में लगातार बढ़ रही कमरतोड़ महंगाई के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान से विरोध प्रदर्शन जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ता शहर की प्रमुख सड़कों से होते हुए टावर चौक तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जुलूस में शामिल बेलागंज विधानसभा से राजद विधायक डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि आज पूरे देश में सामानों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। महंगाई चरम पर है और सरकार महंगाई को रोक पाने में विफल है। खाद्य सामग्री से लेकर दवा, कपड़े, पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस की कीमतें आसमान छू रही है। लेकिन सरकार इस महंगाई को रोक पाने में विफल है।

उन्होंने कहा कि आज देश से 2 हजार का नोट गायब हो गया। आखिर यह नोट कहां गया ? यह इशारा करता है कि एक बार फिर से अडानी और अंबानी की सरकार बनने वाली है। आज देश पूंजीपतियों के हाथ में चला गया है।

सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग करते हैं एक बार फिर से चुनाव करवा दें। तब सभी की औकात समझ में आ जाएगी। जनता ने इन्हें मौका नहीं दिया। फिर भी जबरन सत्ता में बने हुए हैं।

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर चुनाव में बेईमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में बेईमानों की सरकार है। चुनाव में भी ये लोग बेईमानी करते हैं। इसलिए हम मांग करते हैं कि देश में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। उन्होंने कहा कि महंगाई रोक पाने में विफल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अविलंब इस्तिफा दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments