Monday 16th of March 2026 05:25:31 AM
Home26JanRepublic Day 2025: दुमका के पुलिस लाइन मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन...

Republic Day 2025: दुमका के पुलिस लाइन मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तिरंगा फहराया

दुमका: झारखंड की उपराजधानी दुमका में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाइन मैदान में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर रंगारंग झांकियां निकाली गईं, जिसमें राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और विकास योजनाओं की झलक देखने को मिली।

गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया और कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विशेष प्रबंध किए गए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समारोह में भाग लेने के लिए एक दिन पहले ही दुमका पहुंचे थे।

गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने दुमका में वन विभाग के एक गेस्ट हाउस का उद्घाटन भी किया। इस ऐतिहासिक दिन पर कई गणमान्य हस्तियों की उपस्थिति ने समारोह को और अधिक भव्य बना दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments