Tuesday 17th of June 2025 10:30:45 AM
HomeBreaking Newsरमेश बैस ने ली झारखंड के 10वें राज्यपाल के रुप में शपथ

रमेश बैस ने ली झारखंड के 10वें राज्यपाल के रुप में शपथ

राज भवन स्थित बिरसा मंडप में शपथ लेते राज्यपाल रमेश बैंस
राज भवन स्थित बिरसा मंडप में शपथ लेते राज्यपाल रमेश बैंस

रांची । राज्यपाल रमेश बैस ने झारखण्ड राज्य के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण किया। उन्हें राज भवन स्थित बिरसा मंडप में आयोजित समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ. रवि रंजन द्वारा झारखण्ड के राज्यपाल के पद की शपथ दिलाई गई। इससे पूर्व मुख्य सचिव सुखदेव सिंह द्वारा राष्ट्रपति भवन द्वारा राज्यपाल की नियुक्ति से संबंधित वारंट को पढ़ा गया।

उक्त अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, सत्यानन्द भोक्ता, चम्पई सोरेन, जोबा माँझी, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, सांसद संजय सेठ एवं दीपक प्रकाश,  राँची नगर निगम की महापौर आशा लकड़ा, झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, विकास आयुक्त अरुण सिंह, पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा, महानिदेशक, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन एम.वी.राव,  राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव शैलेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव, मंत्रिमंडल एवं निगरानी विभाग वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल को बधाई देते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल को बधाई देते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं रघुवर दास ने दी बधाई

पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्ज्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रमेश बैंस को बधाई देते हुए कहा कि रमेश बैस जी को झारखंड के महामहिम राज्यपाल के रूप में शपथ लेने की बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन और अनुभव से झारखंड का सर्वांगीण विकास होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैस को शपथ ग्रहण करने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “माननीय श्री रमेश बैस जी को वीरों की धरती झारखंड के 10वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई और जोहार। आपके नेतृत्व में झारखंड में संवैधानिक संस्थाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। शासन-प्रशासन के निरंकुश होने पर रोक लगेगी और गड़बड़ी करने वालों की जवाबदेही तय होगी।”

राज्यपाल को बधाई देते झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ. रवि रंजन
राज्यपाल को बधाई देते झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ. रवि रंजन
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments