राम हमारे गौरव, हमारी आस्था के प्रतीकः बन्ना गुप्ता

प्रभु श्रीराम हमारे धर्म के केन्द्र बिंदु हैं- बन्ना
प्रभु श्रीराम हमारे धर्म के केन्द्र बिंदु हैं- बन्ना

रांची । स्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित शोभा यात्रा में डिमना चौक पर सम्मलित हुए और राम भक्तों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर रामभक्तों को सम्बोधित करते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राम हमारे आस्था के प्रतीक हैं, राम हमारे धर्म के केंद्र बिंदु हैं, प्रभु श्रीराम का नाम मात्र लेने से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम पुरुषार्थ के प्रतीक हैं, हमारे गौरव हैं, हम सबके हैं। उन्होंने सभी राज्यवासियों को नवसंवत्सर 2079 की शुभकामनाएं दीं।

अविनाश पांडे के रांची आगमन के दौरान बन्ना का भगवा अवतार

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि प्रभु श्रीराम हमारी धार्मिक आस्था के केन्द्रबिंदु हैं। उन्होने कहा कि राम के बिना हर हिंदू अधूरा है। गौर करने वाली ये है कि झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे शाम को ङी रांची पहुंचे। उसी दिन बन्ना गुप्ता ने भगवा पगड़ी बांध कर श्रीराम की शोभायात्रा में शामिल होना मंजूर किया।

विधायकों की फीडबैक के आधार पर होगा फैसला- अविनाश पांडे

रांची पहुंचे झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि शनिवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। इसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। उन्होने कहा कि महागठबंधन सरकार में सबकुछ ठीक है, भाजपा चाहे जितनी कोशिश कर ले, वो कामयाब नहीं होगी।

%d bloggers like this: