Saturday 28th of March 2026 11:44:18 PM
HomeBreaking News18 को जमशेदपुर और 19 अप्रैल को रांची आएंगे किसान नेता राकेश...

18 को जमशेदपुर और 19 अप्रैल को रांची आएंगे किसान नेता राकेश टिकैत

19 अप्रैल को रांची प्रेस क्लब में मीडिया से करेंगे बात
19 अप्रैल को रांची प्रेस क्लब में मीडिया से करेंगे बात

कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलनों की अगुवाई कर रहे भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत 19 अप्रैल को रांची आएंगे। वे दोपहर में रांची के बुद्धिजीवियों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। इसका आयोजन प्रेस क्लब में किया गया है। टिकैत के साथ वामपंथी किसान नेता दर्शन पाल और हन्ना मुल्ला भी राकेश टिकैत के साथ आ रहे हैं।

राकेश टिकैत की मौजूदगी में रांची के आस-पास किसान पंचायत आयोजित करने की भी तैयारी की जा रही है। इसके लिए प्रशासन से अनुमति की दरकार है। तीनों किसान नेताओं के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनाधिकार संगठनों, किसान नेताओं और वामपंथी कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को रखी गई है।

राकेश टिकैत रांची आने से एक दिन पहले यानी 18 अप्रैल को जमशेदपुर जाएंगे। जमशेदपुर में भी वे नागरिक समाज के साथ संवाद कर कृषि कानूनों के दूरगामी प्रभाव के बारे में जानकारी देंगे। जमशेदपुर  के कार्यक्रम के बाद राकेश टिकैत रांची के लिए रवाना होंगे। रांची में नागरिक समाज के साथ संवाद के अलावा टिकैत प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर भी आगे की रणनीति के बारे में भी विचार कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments