Friday 19th of December 2025 08:32:50 AM
HomeBreaking Newsभारतीय रेल के जनसुविधा बोर्ड के सदस्य बनाए गये राजकुमार पाहन

भारतीय रेल के जनसुविधा बोर्ड के सदस्य बनाए गये राजकुमार पाहन

रेलवे मंत्रालय के जनसुविधा बोर्ड के सदस्य बनाए जाने पर रामकुमार पाहन का सम्मान
रेलवे मंत्रालय के जनसुविधा बोर्ड के सदस्य बनाए जाने पर रामकुमार पाहन का सम्मान

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी रामकुमार पाहन को रेलवे मंत्रालय भारत सरकार के रेलवे बोर्ड की जन सुविधा समिति का सदस्य बनने पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा पारंपरिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस मौके पर बुधवार को ही प्रदेश भाजपा की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया ।

मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पार्टी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता को सम्मान देने का काम किया है।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उराँव ने कहा कि भाजपा संगठन के प्रति पूरी ईमानदारी,निष्ठा और लगन के साथ कार्य करने वाला कार्यकर्ताओ को ही समय समय पर उनकी योग्यता और क्षमता के अनुरूप पद दायित्व निर्वाहन का अवसर प्रदान करती है।रामकुमार पाहन का का यह मनोनयन उसका शाश्वत उदाहरण है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments