Monday 10th of November 2025 12:12:05 AM
HomeNationalराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, कड़ी सुरक्षा के बीच रांची पहुंचीं...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, कड़ी सुरक्षा के बीच रांची पहुंचीं – BIT मेसरा में आज होगा ऐतिहासिक कार्यक्रम!

रांची: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंच चुकी हैं। रांची एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक उनके स्वागत और सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए गए।

एयरपोर्ट पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने राष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति का काफिला 20 मिनट में राजभवन पहुंच गया। वहां राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

BIT मेसरा में Platinum Jubilee समारोह में होंगी शामिल

शनिवार, 15 फरवरी, को राष्ट्रपति मुर्मू BIT मेसरा के GP बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित प्लेटिनम जुबली समारोह में शिरकत करेंगी। इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। BIT मेसरा प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर रांची पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरी सतर्कता बरत रही हैं। राष्ट्रपति के काफिले के लिए रूट डायवर्जन किया गया और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू का यह दौरा झारखंड के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि वे यहां के शैक्षणिक और प्रशासनिक अधिकारियों से भी मुलाकात कर सकती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments