Saturday 28th of March 2026 10:41:23 PM
HomeBreaking Newsरांची: रॉक गार्डन में शराब पार्टी करते दिखे पुलिसवाले, वीडियो वायरल, SSP...

रांची: रॉक गार्डन में शराब पार्टी करते दिखे पुलिसवाले, वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश

जब पूरा झारखंड कोरोना की चेन तोड़ने के लिए अपने-अपने घरों में दुबका हुआ था, तो रविवार को ड्यूटी पर तैनात रांची पुलिस के जवान रॉक गार्डन का गेट बंद कर बीयर पार्टी मना रहे थे। देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया । रांची में पुलिसकर्मियों की बियर पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद राँची एसएसपी सुरेंद्र झा ने दिया जांच का आदेश

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि रांची पुलिस खुद लॉकडाउन का उल्लंघन कर शराब पार्टी कर रही है। ये मामला रांची के गोंदा थानाक्षेत्र का है। राज्य में सोमवार सुबह तक के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लागू है । इसे सफल बनाने के लिए रांची पुलिस के अफसर और जवान सड़क पर तैनात हैं । लेकिन रांची पुलिस के ही कुछ जवान लॉकडाउन नियमों का खुला उल्लंघन करते हुए मिले हैं । जिन पुलिसकर्मियों पर लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की जिम्मेदारी वे खुद शराब का सेवन करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं ।

रांची पुलिस ने मामले पर क्या कहा ?

इस मामले पर रांची पुलिस के अधीकारी ने कहा कि उन्हें वायरल वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है । वायरल वीडियो की जानकारी होने पर कुछ कहा जा सकता है । जबकि वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि रांची पुलिस के जवान खाना खा रहे हैं और शराब ग्लास में भरी हुई है और बोतले भी रखी हुई हैं ।

शराब का सेवन कर रहे पुलिस के जवान
शराब का सेवन कर रहे पुलिस के जवान
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments