Tuesday 16th of September 2025 07:16:26 PM
HomeBreaking Newsलोहरदगा में सिपाही ने ASI की गोली मारकर की हत्या

लोहरदगा में सिपाही ने ASI की गोली मारकर की हत्या

लोहरदगा में सिपाही ने ASI की गोली मारकर की हत्य

लोहरदगा।झारखण्ड के लोहरदगा में एक पुलिसकर्मी ने दूसरे पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी है।बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव खत्म कराने के बाद वापस लौटे एक पुलिसकर्मी ने दूसरे पुलिसकर्मी को गोली मार दी है।यह घटना बुधवार की रात जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित एसपी आवास के पीछे में हुई है। जहां एक सिपाही अनंत मुंडा ने एएसआई धर्मेन्द्र सिंह को गोली मार दी है।मौके पर ही धर्मेंद्र सिंह की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच मेंजुटे हुए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक,जिस सिपाही अनंत मुंडा ने गोली चलाई है वह चुनाव ड्यूटी से वापस अपने घर लौटा था। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी और बच्चों को घर में बंद कर दिया था।उसकी सर्विस राइफल उसके साथ थी,जब उसके साथी पुलिसकर्मियों ने उसे राइफल वापस लेने की कोशिश की तो उसने मना किया, इसके बाद जब उसे हथियार देने के लिए थोड़ा दबाव दिया गया तो उसके गुस्से में आकर एक एएसआई धर्मेंद्र सिंह को गोली मार दी।कमरे में जैसे ही फायरिंग हुई वहां से बाकी पुलिसकर्मी बाहर निकल गए। घटना को अंजाम देने वाला पुलिसकर्मी घर के अंदर ही है। और रह-रह कर फायरिंग कर रहा था।इस पूरे मामले की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस पर मौके पर पहुंच गई है। एसपी और सीआरपीएफ कमांडेंट गोलीबारी करने वाले पुलिसकर्मी से बात करने की कोशिश कर रहे हैं।इधर, इस गोलीबारी से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

wpChatIcon
wpChatIcon