
बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी को रांची पुलिस इटावा से लेकर रांची आ गई। उन्हें 16 सितम्बर को कोर्ट में पेश किया जाएगा। रांची पुलिस के ट्रांजिट रिमांड की अपील पर इटावा के कोर्ट ने यह आदेश दिया है। कोर्ट ने ये भी निर्देश दिया हैं कि सुनील तिवारी को उसकी स्वास्थ्य जांच व इलाज के लिए भर्ती किया जाए। तबतक वे पुलिस की हिरासत में रहेंगे। अगले तीन दिनों तक अज्ञात स्थान पर रखकर पुलिस उनसे पूछताछ करेगी। बता दें कि रांची पुलिस की स्पेशल टीम ने उन्हें दो दिन पहले उत्तर प्रदेश के इटावा से गिरफ्तार किया था।
लखनऊ पीजीआई में ही ईलाज करवाना चाहते थे सुनील तिवारी
गौरतलब है कि गिरफ्तारी के बाद ही सुनील तिवारी की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें लखनऊ के PGI हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। उनका बीपी बढ़ गया था। सुनील तिवारी ने सीने में दर्द की शिकायत भी की थी। पहले उनका इलाज इटावा में हुआ उसके बाद उन्हें लखनऊ लाया गया था। आज उनकी हालत में सुधर है इसलिए उन्हें रांची लाया गया है।
यौन शोषण के मामले में पुलिस को थी तलाश
जिस युवती ने सुनील तिवारी पर आरोप लगाया है, वह उनके घर में काम करती थी। सुनील तिवारी पर कई दिनों से गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। इस मामले में युवती के द्वारा अरगोड़ा थाने में कांड संख्या 229/ 2021 दर्ज कराया गया है। सुनील तिवारी की गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस ने 3 टीम का गठन किया था। उनके खिलाफ बाल श्रम का भी एक मामला दर्ज हुआ था। जिसके बाद वह फरार चल रहे थे। रांची पुलिस लगातार उनकी छापेमारी कर रही थी। 3 टीम में से एक को यह सूचना मिली थी कि सुनील तिवारी इटावा के एक होटल में ठहरे हैं। उन्हें होटल से ही गिरफ्तार किया गया है।