
उज्ज्वल दुनिया संवाददाता
हजारीबाग। शहर में होली त्योहार शांति पूर्ण तरीके से संपन्न होते ही रामनवमी महापर्व की तैयारी शुरू हो गई। इसी कड़ी में मंगल बाज़ार, लाल चौक निवासी पवन गुप्ता हजारीबाग के ऐतिहासिक रामनवमी महासमिति 2022 के अध्यक्ष चुने गए।
स्थानीय बड़ा अखाड़ा परिसर में रविवार को विभिन्न अखाड़ों के अध्यक्ष और महासमिति के पूर्व अध्यक्षों के बीच बड़ा अखाड़ा के महंत विजयानंद दास की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से पवन गुप्ता को रामनवमी महासमिति 2022 के लिए अध्यक्ष चुना गया। इधर सर्वसम्मति से रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष बनने पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने दूरभाष पर बात करते हुए पवन गुप्ता को ढेरों शुभकामनाएं और बधाई दी।
साथ ही विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि धार्मिक जुलूस निकालने की अनुमति अगर सरकार देती है तो आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि पवन गुप्ता के नेतृत्व में 2022 का रामनवमी सौहार्दपूर्ण वातावरण में उल्लासपूर्वक संपन्न होगा। रामनवमी महासमिति अध्यक्ष बनने पर पवन गुप्ता जी को जीत की हार्दिक शुभकामनाएं….!