Tuesday 16th of September 2025 07:48:15 PM
HomeBreaking Newsहर हफ्ते 100 करोड़ वसूली का टार्गेट देते थे महाराष्ट्र के गृहमंत्री

हर हफ्ते 100 करोड़ वसूली का टार्गेट देते थे महाराष्ट्र के गृहमंत्री

अनिल देशमुख ने परमवीर सिंह के आरोपों को झूठ का पुलिंदा करार दिया है
अनिल देशमुख ने परमवीर सिंह के आरोपों को झूठ का पुलिंदा करार दिया है

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमवीर सिंह ने उद्धव ठाकरे , महाराष्ट्र के गृह सचिव और मुख्य सचिव को एक चिट्ठी लिखी है।

इस चिट्ठी में उन्होंने महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर वसूली के आरोप लगाए हैं। परमवीर सिंह ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि महाराष्ट्र के गृहमंत्री पुलिस से वसूली करवाते हैं। उन्होंने सचिन वाझे को भी वसूली पर लगाया था । इसी वसूली के चक्कर में सचिन वाझे फंस गया।

परमवीर सिंह ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि दरअसल एक बड़े उद्योगपति से पैसे वसूलने के लिए ही जिलेटिन रखवाया गया था और ये सब गृहमंत्री अनिल देशमुख की planning थी । परमवीर सिंह ने यह भी लिखा है कि मुंबई के पैसे वाले हस्तियों को फंसाकर उनसे पैसे वसूले जाते थे।

अनिल देशमुख NCP कोटे से मंत्री बनाए गये हैं। महाराष्ट्र सरकार से जुड़े सूत्रों की माने तो उद्धव ठाकरे की सचिन वाझे से नजदीकी की खबरों से उद्धव ठाकरे की बदनामी हो रही थी।  परमवीर सिंह को शिवसेना का करीबी माना जाता है।  परमवीर सिंह की इस चिट्ठी को सारा ध्यान उद्धव से हटाकर NCP की तरफ रुख मोड़ने वाला माना जा रहा है।  राजनीतिक विश्लेषक इसे महाराष्ट्र सरकार के अंदर चल रहे घमासान से भी जोड़ कर देख रहे हैं।  NCP कोटे से मंत्री बने अनिल देशमुख का इस्तीफा तय माना जा रहा है।  लेकिन ये सिलसिला यहीं नहीं रुकने वाला।  बंगाल चुनाव के बाद महाराष्ट्र में बड़ा खेला होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

wpChatIcon
wpChatIcon