Wednesday 11th of February 2026 11:11:17 PM
HomeBreaking Newsराज्य में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों और तीसरे वेब की...

राज्य में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों और तीसरे वेब की तैयारी को लेकर घमासान

झारखण्ड सरकार की तीसरे वेब की तैयारियों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी हुई । सबसे पहले भाजपा के आदित्य साहू ने तीसरी वेब के लिए झारखण्ड सरकार की तैयारियों को शून्य बताया, तो वहीं कांग्रेस-झामुमो ने कहा कि भाजपा का दिमाग शून्य है और हमारी तैयारी मुकम्मल है।

झारखण्ड में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों पर घमासान
झारखण्ड में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों पर घमासान

सरकार की तैयारी शून्य, सरकार ऑक्सीजन से मौत के आंकड़े सार्वजनिक करे- भाजपा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने झारखण्ड सरकार से ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों का आंकड़ा सार्वजनिक करने को कहा। वहीं, महामंत्री आदित्य साहू ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि झारखंड सरकार कोरोना काल में निष्क्रिय साबित हुई है और आज भी संभावित थर्ड वेव को लेकर राज्य सरकार ने शून्य के आधार पर तैयारी की है ।  सरकार इस मामले में बेफिक्र है ।

संसद में खड़े होकर झूठ बोलने वालों को जनता जवाब देगी – कांग्रेस

बीजेपी के इस बयान पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पलटवार किया है ।  राकेश ठाकुर ने कहा कि बीजेपी को तो ऑक्सीजन की बात करनी ही नहीं चाहिए क्योंकि बीजेपी सरकार ने साफ शब्दों में कहा है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण किसी की मौत नहीं हुई है । ऐसे में बीजेपी को इस पर बोलने का अधिकार नहीं है ।  राज्य सरकार के वश की जितनी चीजें हैं उस पर पूरी तरह से काम हो रहा है। उन्होने कहा कि संसद में खड़े होकर सरेआम झूठ बोलने वाले किस मुंह से झारखण्ड सरकार से जवाब मांग रहे हैं ?

भाजपा शासित बिहार-यूपी से बेहतर हैं झारखण्ड के हालात- झामुमो

जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि झारखंड में युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह से तैयार है । जिस ऑक्सीजन प्लांट की बात की जा रही है उसका काम चल रहा है । हमें केंद्र से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है । जो राशि मुहैय्या करनी थी वो राशि मुहैय्या नहीं कराई गई । अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के कारण कई बाधा उतपन्न हुई हैं लेकिन उसके बावजूद राज्य सरकार बेहतर तरीके से काम कर रही है । एक टीम भावना के तहत काम हो रहा है पर सवाल उठाने वालों को बताना चाहिए कि बिहार, यूपी, मध्यप्रदेश में क्या हाल है ?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments