Saturday 20th \2024f April 2024 08:53:27 AM
HomeBreaking Newsविरोधियों की साजिश होगी नाकाम, ईचागढ़ वासियों निराश न हो: रीना महतो

विरोधियों की साजिश होगी नाकाम, ईचागढ़ वासियों निराश न हो: रीना महतो

सरायकेला। ईचागढ़ से विधानसभा चुनाव में आजसू पार्टी के प्रत्याशी रहे एवं वर्तमान में आजसू पार्टी के केंद्रीय संगठन सचिव हरेलाल महतो को सरायकेला खरसावां पुलिस ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के दीघा से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वही हरेलाल महतो के जेल जाने के बाद उनके धर्मपत्नी रीना महतो ने मोर्चा संभाल लिया है। वही एक बयान जारी करते हुए हरेलाल महतो के धर्मपत्नी रीना महतो ने कहा है कि मेरे पति के लोकप्रियता और जनसेवा के कार्यों से सत्ता पक्ष घबरा गई है। सत्ता पक्ष द्वारा साजिश कर झूठा मुकदमा में फंसाया गया। नीमडीह थाना क्षेत्र के बामनी गांव में चड़क पुजा के दिन ग्रामीणों व पुलिसकर्मियों के साथ घटना घटी थी, उस घटना के दिन हरेलाल महतो ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में थे, इसके हजारों गवाह है। इस तरह के झूठे मुकदमे से हम डरने वाले नहीं है। इस झूठे मुकदमे का पर्दाफाश होगा, विरोधियों की हर साजिश नाकाम होगी। ईचागढ़ की जनता भी समझ रहीं हैं कि आज जब एक स्थानीय भूमिपुत्र ने अपने जनता की सेवा को आगे आया है तो बाहरी विरोधियों ने किस तरह का षड्यंत्र रचा है। रीना महतो ने कहा कि मैं ईचागढ़ विधानसभा की जनता के साथ खड़ी हूँ, मैं भी ईचागढ़ की बेटी हूँ। कार्यकर्ता और समर्थक निराश न हों, हम लड़ेंगे और जीतेंगे। सत्ता पक्ष के झूठे मुकदमे के खिलाफ हम सभी मिलकर जोरदार आंदोलन करेंगे। जिस तरह से हरेलाल महतो जी जनता के बीच रहकर जनता के सुख- दु:ख में खड़े हैं, उन जनसेवा के कार्यों को मैं आगे बढ़ाने का काम करूंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments