Sunday 15th of March 2026 11:28:05 PM
HomeStatesओझा टोली गंगा घाट पर मालवाहक जहाज ने 3 नाव में मारी...

ओझा टोली गंगा घाट पर मालवाहक जहाज ने 3 नाव में मारी टक्कर, 1 नाव समाया गहरे पानी में

साहिबगंज: नगर थाना क्षेत्र के ओझा टोली गंगा घाट पर देर शाम को बड़ा हादसा हो गया। जहां गंगाघाट के समीप मालवाहक जहाज ने 3 3 नाव को टक्कर मार दी जिसमें कई लोग घायल हो गए।

क्या है पूरा मामला

जिले के पुरानी साहिबगंज स्थित ओझा टोली गंगा घाट के समीप मालवाहक जहाज ने तीन अलग अलग नाव को टक्कर मारी। जहां नाव पर सवार कई लोग घायल हो गए। वहीं इस घटना में एक नाव पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके बाद गंगा नदी के गहरे पानी में समा गया। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन व स्थानीय गोताखोर रेस्क्यू के लिए घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार, छोटे छोटे नाव से किसान दियारा से तरबूज नाव में लाद कर गंगा नदी के रास्ते ओझा टोली घाट आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही भारी मालवाहक जहाज ने तीनों नाव को टक्कर मार दी, जिसमें से एक नाम बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर गंगा नदी में समा गया। वही नाव पर सवार कई लोग घायल हो गए। उधर गंभीर रूप से सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। साथ ही मामले की जांच में नगर थाना पुलिस जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments