Friday 27th of March 2026 09:54:19 AM
HomeBreaking News10वीं और 12वीं की त्रुटिपूर्ण परिणामो को लेकर NSUI ने मुख्यमंत्री से...

10वीं और 12वीं की त्रुटिपूर्ण परिणामो को लेकर NSUI ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की

जैक बोर्ड के फेल विद्यार्थियों के मसले पर सीएम से मुलाकात करते एनएसयूआई के इंद्रजीत सिंह
जैक बोर्ड के फेल विद्यार्थियों के मसले पर सीएम से मुलाकात करते एनएसयूआई के इंद्रजीत सिंह

कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह एवं प्रतिनिधिमंडल ने जैक बोर्ड के 10वी और 12वी की त्रुटिपूर्ण परिणामो को लेकर झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की एवं ज्ञापन सौंपा।

विदित हो कि जैक बोर्ड द्वारा लगभग 40 हजार विद्यार्थियों को बिना ठोस कारण के फेल कर दिया गया है। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को पास कर दिया जाए और एक नया परिणाम घोषित किया जाए।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि इस मामले पर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के साथ मिल कर जल्द ही छात्र हित मे फैसला लिया जाएगा। मौके पर इंदरजीत सिंह, आरुषि वंदनां, अमन यादव, आकाश, प्रणव, मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments