New Delhi Railway Station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का आधुनिक रूप देख आप भी चौंक जाएंगे, रेल मंत्रालय ने साझा ..

a
New Delhi Railway Station रेल मंत्रालय ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के नए और आधुनिक रूप की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का एक अलग ही रूप दिखाई दे रहा है। जल्द ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होने वाला है।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। New Delhi Railway Station- केंद्र की मोदी सरकार लगातार देश के रेलवे स्टेशनों को नया रूप देने में लगी हुई है। देश के सबसे प्रतिष्ठित रेलवे स्टेशनों में से एक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) को जल्द ही नया रूप दिया जाएगा। रेल मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए प्रस्तावित डिजाइन को साझा किया है। जिसमें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की भव्यता का अंदाजा साफ लगाया जा सकता है।

दरअसल, केंद्र सरकार भारतीय रेलवे यात्रियों को एक बेहतर यात्रा अनुभव देने के लिए विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ पूरे भारत के प्रमुख स्टेशनों का पुनर्विकास कर रहा है। इसी के तहत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की भी कायाकल्प की जाएगी। रेल मंत्रालय ने ट्वीटर पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए प्रस्तावित डिजाइन को साझा किया है। रेल मंत्रालय ने लिखा है कि एक नए युग की शुरुआत: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) के पुनर्विकास के लिए प्रस्तावित डिजाइन।

Marking a New Era: Proposed design of the to-be redeveloped New Delhi Railway Station (NDLS). pic.twitter.com/i2Fll1WG59
हालांकि, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में और क्या खासियतें होंगी। इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का ये नया लुक काफी कुछ बयान कर रहा है। जब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को अपना नया रूप मिलेगा। तो भारत का सबसे बड़ा और सबसे आधुनिक स्टेशन बन जाएगा।


बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पुनर्विकास परियोजना का काम इस वर्ष के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। स्टेशन के पुनर्विकास का काम रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) को दिया गया है। निजी भागीदारी अनुमोदन समिति (पीपीपीएसी) से जल्द इस परियोजना को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। फिलहाल वर्तमान में नई दिल्ली स्टेशन पर 16 प्लेटफार्म और पहाड़गंज और नई अजमेरी गेट की तरफ दो प्रमुख गेट हैं।

Copyright © 2022 Jagran Prakashan Limited.

source

%d bloggers like this: