Tuesday 17th of June 2025 12:48:51 AM
HomeBreaking Newsबहुराष्ट्रीय कंपनी भारत छोड़ो, मोदी

बहुराष्ट्रीय कंपनी भारत छोड़ो, मोदी

अगस्त क्रांति के अवसर पर वामपंथी संगठनों का मार्च
अगस्त क्रांति के अवसर पर वामपंथी संगठनों का मार्च
धनबाद । मासस एंव मार्क्सवादी युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में अगस्त क्रांति,बहुराष्ट्रीय कंपनी भारत छोड़ो के नारो के साथ जिला परिषद मैदान से विशाल जुलूस रणधीर वर्मा चोक होते हुए डी आर एम चोक, बैकार बांध चोक ,कंबाइड बिल्डिंग होते हुए रणधीर वर्मा चोक पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया।
जिसे जनता ने सेवा के लिए कुर्सी पर बिठाया, वो आज मालिक बन बैठा है- आनंद महतो 
सभा को संबोधित करते हुए मासस केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि आज का अगस्त क्रांति रैली जुलूस मोदी भगाओ आंदोलन की शुरुआत है। सर्वहरा वर्ग के लोग एकजुट होकर सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं।   महंगाई, बेरोजगारी देश मे चरम सीमा पर है। मजदूर किसान वर्ग ने जिसे कुर्सी पर बैठाया आज मालिक बन कर शोषण दमन उत्पीड़न कर रहा है। गुलामी के समय आम जनता ने नारा दिया था “अंग्रेज भारत छोड़ो, विदेशी कंपनी भारत छोड़ो” । आज केंद्र की मोदी सरकार विदेशी कम्पनियों को बुला रहा है। आज फिर से वहीं नारा दोहराना होगा। “भाजपा भारत छोड़ो,भाजपा गद्दी छोड़ो,मोदी को भगाओ-देश को बचाओ” इसी नारों को बुलन्द कर एक संकल्प के साथ आज यहा से जाने की जरूरत है।
धनबाद लाठीचार्ज के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो- अरुप चटर्जी 
पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि  भाजपा सरकार  विदेशी निति के तहत बहुराष्ट्रिय कंपनी को देश में फेक्टरी लगाने की खुली छुट दे रखी है। देश को आर्थिक गुलामी की ओर धकेल रही है।  मासस शुरू से स्वदेशी अपनाओ भारत बचाओ का नारा दिया है। धनबाद कोयलांचल में बीते दिनों जिस प्रकार से छात्र- छात्राओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया। इसकी जांच उच्चस्तरीय हो और  दोषी प्रशासनिक अधिकारीयों पर त्वरित कार्रवाई करें।
क्या छात्रों को अपनी जायज मांग के लिए लाठी खाना होगा? 
मासस केंद्रीय महासचिव हलधर महतो ने कहा कि 1991 से लगातार मासस एंव मार्क्सवादी युवा मोर्चा संयुक्त रूप से राज्य की जनता को बताते आए है कि बहुराष्ट्रीय कंपनी भारत आयेगा तो देश को खोखला करेगा। राष्ट्रीयकरण से निजीकरण होगा। किसान को भी रोड में बैठना होगा। छात्रो को अपनी जायज मांगे मांगने पर लाठी खाना होगा। देश की दुर्भाग्य है कि आम जनताओ को शोषण-दमन करने वाला मोदी सरकार देश की गद्दी पर बैठा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments