Monday 2nd of February 2026 06:54:18 AM
HomeBreaking NewsMukesh Ambani bomb scare: विस्फोटक लदे Scorpio के मालिक की मिली लाश

Mukesh Ambani bomb scare: विस्फोटक लदे Scorpio के मालिक की मिली लाश

Mukesh Ambani bomb scare: के घर के बाहर स्कोर्पियो में मिले विस्फोटक का रहस्य गहरा रहा है। गाड़ी के मालिक मनसुख हिरेन की लाश उसके घर से दूर मुंब्रा में मिली। मुंब्रा जाने से पहले क्राइम ब्रांच के किसी तावड़े से उसकी बात हुई थी।

मनससुख ने आत्महत्या नहीं की है, किसी ने उसका मर्डर किया है- पत्नी

मनसुख हिरेन की पत्नी किरण

मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि मनसुख हिरेन की मौत शायद समुद्र में डूबने से हुई होगी । लेकिन मनसुख हिरेन की सोसायटी के बच्चों ने बताया कि मनसुख भाई बच्चों को तैरना सिखाते थे, वे बहुत अच्छे तैराक थे । वे डूबकर नहीं मर सकते ।

वहीं मनसुख हिरेन की पत्नी विमल हिरेन ने बताया कि मनसुख सुसाइड नहीं कर सकते । उन्होंने कहा कि जिस दिन से मनसुख हिरेन की विस्फोटक लदी कार मुकेश अंबानी के घर के पास से बरामद हुई, क्राइम ब्रांच वाले हर दूसरे दिन उन्हें पूछताछ के लिए बुलाते थे । उन्होंने परसो (बुधवार) को कहा था कि क्राइम ब्रांच से किसी तावडे का फोन आया है, मुझे क्राइम ब्रांच के दफ्तर में बुलाया है । मैं जल्द ही घर आ जाऊंगा ।

विमल हिरेन ने बताया कि घर से निकलने के थोड़ी देर बाद मनसुख का मोबाइल switch off हो गया । अगले दिन उनकी लाश बरामद की गई । पत्नी किरण का दावा है कि जरूर क्राइम ब्रांच की ओर से ही कुछ गड़बड़ी हुई है ।

आखिर किसके इशारे पर केस के IO को हटाय ?

एपीआई सचिन वाज़े इस केस के पहले आईओ थे. लेकिन बाद में इस मामले की जांच का जिम्मा एसीपी नितिन अल्कानुर को सौंप दिया गया । आईओ के रूप में वाज़े को इस मामले से हटा दिया गया था । सचिन वाज़े ने कहा कि मैं मनसुख हिरेन को जानता हूं, क्योंकि वह भी ठाणे से हैं । हाल ही में मेरी उनसे कोई मुलाकात नहीं हुई थी । वह ठाणे से थे, इसलिए हो सकता है मैं उन्हें जानता हूं या फिर कभी उनसे मिला हूँ ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments