Wednesday 28th of January 2026 10:46:47 PM
Homecongress‘मोदी ने पुतिन, गद्दाफी की तरह चुनाव जीता’: संजय राउत का हमला,...

‘मोदी ने पुतिन, गद्दाफी की तरह चुनाव जीता’: संजय राउत का हमला, भाजपा का पलटवार

मुंबई: शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला और कहा कि उन्होंने चुनाव ऐसे जीते जैसे गद्दाफी, सद्दाम हुसैन, ईदी अमीन और पुतिन चुनाव जीता करते थे। राउत ने आरोप लगाया कि भाजपा ने महाराष्ट्र समेत पूरे देश में वोट चोरी कर सत्ता हासिल की।

राउत ने कहा, “संपूर्ण विश्व जानता है कि मोदी ने भारत जैसे महान देश में वोट चुराकर सत्ता पाई। यही तरीका पाकिस्तान के सैन्य शासकों का भी रहा है। महाराष्ट्र चुनाव में भी यही हुआ।” उन्होंने देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे देशभक्त होते तो पहीलगाम में जिन बहनों का सिंदूर उजड़ गया, उनकी भी परवाह करते।

हालांकि, भाजपा का कहना है कि अगर मोदी वास्तव में पुतिन, गद्दाफी या सद्दाम जैसे शासक होते, तो कांग्रेस और उसके सहयोगी आज देश में सीटें भी नहीं जीत पाते। भारत लोकतंत्र है, जहां कांग्रेस बार-बार हार के बाद भी सिर्फ ‘शिकायत सभा’ चलाती रहती है। अगर मोदी सच में तानाशाह होते, तो पाकिस्तान हर पांच घंटे में एक ब्रह्मोस मिसाइल झेल रहा होता और यहां विपक्ष चुप कर दिया जाता।

राउत ने 26 लाख फर्जी वोटर और पैसे बांटकर चुनाव जीतने का आरोप लगाया। साथ ही, उन्होंने मटन खाने को लेकर भाजपा नेताओं के बयानों का मजाक उड़ाया और कहा, “क्या महाराष्ट्र में मटन खाने पर पाबंदी है? महंगाई इसलिए नहीं बढ़ी क्योंकि हम खाते हैं, बल्कि इसलिए क्योंकि जो लोग पहले नहीं खाते थे, वे अब लाइन में लग गए हैं।”

भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि राउत और कांग्रेस के नेता बार-बार पुराने मुद्दे उठाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। “भारत में लोकतंत्र जिंदा है, और विपक्ष को खुलकर बोलने का अधिकार है – यही फर्क है पुतिन के रूस और मोदी के भारत में,” भाजपा प्रवक्ता ने कहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments