
बड़कागांव। बड़कागांव में रामनवमी धूमधाम से मनाई गई. रामनवमी पर विभिन्न दलों के द्वारा अखाड़ा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने लाठी और तलवार के साथ अंबा प्रसाद ने करतब दिखाकर अखाड़े की शुरुआत की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के ही दिन प्रभु राम का धरती पर अवतरण हुआ था, और आज नवरात्र का समापन भी हुआ है। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र वासियों के हर सुख दुख में हमेशा साथ हैं। उन्होंने कहा हमारा देश ऐसा हो जिसमें सभी धर्म समुदाय के लोग एक दूसरे के साथ मिलकर सभी तरह के पर्व त्यौहार एक दूसरे के सहयोग से मनाएं।