Sunday 15th of March 2026 01:15:59 PM
HomeLatest Newsससुराल से रहस्यमय तरीके से गायब हुई विवाहिता

ससुराल से रहस्यमय तरीके से गायब हुई विवाहिता

विवाहिता की फाइल फोटो

गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र के तेलोडीह पंचायत के कुसुमांटांड गांव से एक विवाहिता के रहस्यमय तरीके से गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। विवाहिता के अचानक गायब होने के बाद जंहा विवाहिता साजमा प्रवीन उर्फ सबिया के पति शमीम अंसारी ने पंचबा थाना में अपनी पत्नी को गायब होने का सूचना दी है।

वंही विवाहिता के मायके वालों ने भी सबिया की हत्या कर उसकी लाश को छिपा देने सम्बन्धी आरोप लगाते हुये आवेदन दिया है। आवेदना में विवाहिता साजमा प्रवीण उर्फ साबिया के भाई तनबीर ने बहन की सास नाजबूल और पति शमीम अंसारी पर बहन की हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया है। तनवीर ने कहा है कि उसकी बहन साजमा को अक्सर उसका बहनोई और सास प्रताड़ित किया करते थे।


जबकि साजमा की सास ने तनवीर के सभी आरोपो निराधार बताते हुये कहा कि उनकी बहु खुद बुधवार की सुबह घर से निकली थी। सास ने यंहा तक कहा की उनकी बहू जब घर से निकली उस वक्त वह घर पर नहीं थी। उन्हें या उनके बेटे शमीम अंसारी को बिना कोई जानकारी दिए ही बहु घर से निकली है। जब काफी समय बाद भी वह नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। लेकिन उसका कंही कोई पता नही चल पाया।

विवाहिता के परिजन

पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। गुरुवार को थाना प्रभारी नीतीश कुमार स्वंय विवाहिता के ससुराल पहुंच मामले की जांच पड़ताल की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments