Monday 15th of September 2025 10:13:30 PM
HomeBreaking Newsप्रखंड मुख्यालय नगड़ी में आम उत्सव का आयोजन

प्रखंड मुख्यालय नगड़ी में आम उत्सव का आयोजन

प्रखंड मुख्यालय नगड़ी में आम उत्सव का आयोजन

पिस्का नगड़ी। बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय नगड़ी में आम उत्सव का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में नगड़ी प्रखंड के भिन्न-भिन्न पंचायत के आम बागवानी लाभुकों के द्वारा आम की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मनरेगा लोकपाल रांची पुष्प लता जायसवाल, विशिष्ट अतिथि अंचल अधिकारी नगड़ी राकेश कुमार श्रीवास्तव एवं विशेष सम्मानित अतिथि के रूप में उप प्रमुख नगड़ी अफसाना परवीन उपस्थित हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड कार्यक्रम प्राधिकारी कुमारी अनुजा ने सभी सम्मानित अतिथियों को शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया तथा नगड़ी प्रखंड में मनरेगा बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत चल रहे आम बागवानी कार्यक्रम तथा विभिन्न योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी दी। मुख्य अतिथि लोकपाल रांची पुष्पलता जायसवाल ने नगड़ी प्रखंड वासियों एवं प्रखंड के किसानों से मनरेगा द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। साथ ही साथ लोकपाल महोदया ने बिरसा हरित ग्राम योजना के लाभूको को आम उत्सव की बधाई एवं शुभकामना दी।
विशिष्ट अतिथि अंचल अधिकारी नगड़ी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा की प्रखंड एवं अंचल से किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न होती है तो आप प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में आकर अपना आवेदन दें,यथाशीघ्र त्वरित कार्रवाई करते हुए उसका समाधान किया जाएगा।
उप प्रमुख अफसाना प्रवीण ने विशेष कर किसानों से किसानों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। इस अवसर पर आम बागवानी लाभुक को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया।
मौके पर सहायक अभियंता मेरी प्रतिभा टुडू, कनीय अभियंता अनिल उरांव, पंचायत समिति सदस्य शीला देवी, गुलरेज अंसारी नगड़ी प्रखंड के भिन्न-भिन्न पंचायत के मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, बिरसा हरित ग्राम योजना के लाभुक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

wpChatIcon
wpChatIcon