Tuesday 25th \2024f June 2024 07:18:28 AM
HomeBreaking Newsझारखंड में बड़ा ट्रेन हादसा: आग की अफवाह के बाद मची भगदड़...

झारखंड में बड़ा ट्रेन हादसा: आग की अफवाह के बाद मची भगदड़ में 4 की मौत; कई घायल

झारखंड में बड़ा ट्रेन हादसा, आग की अफवाह के बाद मची भगदड़ में 4 की मौत; कई घायल

झारखंड के लातेहर में एक दर्दनाक ट्रेन हादसा सामने आया है। धनबाद रेल मंडल के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के कुमंडीह स्टेशन पर शुक्रवार रात करीब आठ बजे यह हादसा हुआ। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, वहीं दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद रेलवे के वरीय अधिकारी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।

घटना का विवरण

कुमंडीह स्टेशन पर अप लाइन में रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस खड़ी थी। इसी दौरान किसी ने अफवाह फैला दी कि ट्रेन में आग लग गई है। इससे वहां अफरातफरी मच गई। ट्रेन में बैठी सवारी इधर-उधर भागने लगी। इसी दौरान डाउन लाइन से एक मालगाड़ी गुजर रही थी, जिसकी चपेट में आने से चार यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं दर्जनभर से ऊपर लोग घायल हो गए। मृतकों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं।

अधिकारियों की प्रतिक्रिया

धनबाद रेल मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि कुमंडीह स्टेशन पर सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह सुनकर ट्रेन से उतरे हुए कुछ यात्री दूसरी ओर से आ रही मालगाड़ी के चपेट में आ गए। हताहत होने वालों का पता लगाया जा रहा है।

घटना की जांच और हेल्पलाइन नंबर

घटना के बाद घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और इस मामले की जांच भी की जा रही है। धनबाद मंडल के कुमंडीह स्टेशन की घटना से संबंधित जानकारी प्राप्त करने हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं। किसी तरह की जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।


हेल्पलाइन नंबर

किसी भी जानकारी या सहायता के लिए निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें:

  • कामर्शियल कंट्रोल, धनबाद – 0326-2209880
  • धनबाद स्टेशन – 8756997647
  • डालटनगंज स्टेशन – 79091092320
  • बरवाडीह स्टेशन – 7485808559
  • मण्डीह स्टेशन – 7541813230
  • गढ़वा रोड स्टेशन – 7091092319

इस दुखद घटना के दौरान अपनी जान गंवाने वालों के प्रति संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। यात्रियों से अपील है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और सुरक्षित यात्रा के लिए रेल अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments