Saturday 18th of October 2025 05:16:40 PM
HomeBreaking Newsआज पलामू में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मंईयां सम्मान योजना का...

आज पलामू में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मंईयां सम्मान योजना का प्रमंडलीय कार्यक्रम

आज पलामू में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मंईयां सम्मान योजना का प्रमंडलीय कार्यक्रम

मेदिनीनगर, 21 अगस्त 2024: झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 22 अगस्त को पलामू के चियांकी हवाई अड्डा परिसर में आयोजित मंईयां सम्मान योजना के प्रमंडलीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में अपराह्न 1 बजे से मुख्यमंत्री के साथ श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण और कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता, स्कूली शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम, पेयजल मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, महिला, बाल विकास मंत्री बेबी देवी और कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की व्यापक तैयारी की गई है और चियांकी हवाई अड्डा परिसर में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। विधि व्यवस्था की निगरानी के लिए पुलिस जवान तैनात कर दिए गए हैं।

प्रमंडलीय आयुक्त बाल किशुन मुंडा, डीआईजी वाई. एस. रमेश, और उपायुक्त शशि रंजन सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अंतिम तैयारियों के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त शशि रंजन ने समाहरणालय सभागार में जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की और जिम्मेदारियों का निर्धारण किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की तैयारी में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए और सभी बिंदुओं पर बारीकी से ध्यान दिया जाए।

झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना के तहत 21 से 50 वर्ष तक की उम्र की महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपए की सम्मान राशि प्रदान की जा रही है। अब तक पलामू में 2 लाख 65 हजार से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में योजना की राशि भेजी जा चुकी है, जिससे राज्य की महिलाओं में खुशी का माहौल है।

कार्यक्रम में पलामू, गढ़वा, और लातेहार जिलों के सभी विधानसभा क्षेत्र के विधायकगण और स्थानीय सांसद भी आमंत्रित किए गए हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य नेताओं द्वारा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों को सराहा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments