
रांची। आय से अधिक संपत्ति के मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व मंत्री सह बीजेपी विधायक भानू प्रताप शाही सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुए। दोनों पर पद का दुरूपयोग करते हुए अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा समेत उनके मंत्रिमंडल में शामिल कई मंत्रियों पर आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा है। मधु कोड़ा के मंत्रिमंडल में भानू प्रताप शाही स्वास्थ्य और श्रम मंत्री थे। उन पर ईडी और सीबीआई ने आरोप लगाया था कि उन्होंने 2005 से 2009 के बीच अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध संपत्ति अर्जित की है। अब इसी मामले में कोर्ट में गवाही चल रही है।
झारखण्ड को बंधु तिर्की की जरुरत- राजेश ठाकुर
कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और मांडर के विधायक बंधु तिरकी को आय से अधिक मामले पर 3 साल की सजा मिलने पर कांग्रेस अध्य्क्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यह बहुत दुखद सूचना मिली है झारखंड की राजनीति में बंधु तिरकी की जरूरत है ऐसे में कानूनी शब्दों से बात कर आगे की रणनीति तय की जाएगी उन्होंने कहा कि बंधु तिर्की कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं ऐसे में कांग्रेस पार्टी न्यायालय पर पूरा भरोसा है।