Monday 30th of March 2026 10:16:43 AM
HomeBreaking Newsलातेहारः माओवादी नहीं, बल्कि शिकार खेलने जा रहे हथियारबंद युवकों और पुलिस...

लातेहारः माओवादी नहीं, बल्कि शिकार खेलने जा रहे हथियारबंद युवकों और पुलिस में हुई थी गोलीबारी

गोलीबारी में एक युवक की गई जान, दूसरा घायल
गोलीबारी में एक युवक की गई जान, दूसरा घायल

नीतेश/ उज्ज्वल दुनिया

लातेहार/गारू : लातेहार ज़िले के गारू थाना क्षेत्र के पीरी जंगल में शनिवार की सुबह मुठभेड़ सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच नहीं बल्कि शिकार खेलने निकली युवकों की हथियार बंद टोली और पुलिस के बीच हुई थी। दोनों तरफ से चली इस गोलीबारी में एक ग्रामीण युवक की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया था । इसके पूर्व यह सुचना आई थी कि कुकू-पीरी के जंगल में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में एक उग्रवादी मारा गया है।

मृतक की पहचान ब्रह्मदेव सिंह (24) के रूप में की गई। मृतक पीरी गांव का ही रहने वाला है। जबकि एक गोलीबारी में घायल हुए युवक की पहचान दीनानाथ सिंह (25) वर्ष के रूप में की गई। उसे बांह में गोली लगी है।

लातेहार एसपी प्रशांत आनंद ने बताया कि कुमंडीह के जंगलों में सीआरपीएफ, कोबरा और झारखण्ड जगुआर की टीमें अलग अलग क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहीं थी। इसी दौरान उचांई पर बैठी एक टीम ने कुछ हथियारबंद लड़कों को आते देखा। इसी बीच लड़कों ने गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में एक युवक मारा गया।

एसपी ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान पांच अन्य युवकों को हथियार के साथ पकड़ा गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे शिकार करने भरठुआ बन्दुक के साथ जा रहे थे कि उन्होंने एक जानवर को देख गोली चला दी थी।
एसपी ने स्पष्ट किया कि इस घटना में नक्सली संगठन शामिल नहीं है और पुलिस इस तरह के मामले में तय प्रोटोकॉल के अनुसार कार्य कर रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि पीरी गांव के छह लड़कों के टोली भरठुआ बन्दुक के साथ खरहा या सूअर का शिकार करने निकले थे कि पुलिस से भिड़ंत हो गई। घटना स्थल गांव से बमुश्किल 50-70 मीटर की दुरी पर है।
पुलिस द्वारा गोली चलाये जाने पर अन्य लड़के भाग कर गांव में वापस चले गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments