डोरंडा कोषागार मामलाः लालू यादव जेल जाएंगे या बेल बिलेगी, फैसला आज

सजा के एलान से एक दिन पहले रांची पहुंचे लालू प्रसाद यादव
सजा के एलान से एक दिन पहले रांची पहुंचे लालू प्रसाद यादव

चारा घोटाला से जुड़ी सबसे बड़े मामले में ट्रायल फेस कर रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत 99 अभियुक्तों पर आज फैसला सुनाया जाएगा। सीबीआई की विशेष अदालत एसके शशि की अदालत में सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रखा गया है। फैसले को लेकर कोर्ट ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है। अब काउंटडाउन चल रहा, लालू सहित सभी अभियुक्तों की धड़कनें तेज है। जबकि कोर्ट, सीबीआई के स्पेशल पीपी बीएमपी सिंह सहित उनकी टीम तैयार है। इस मामले में सजा के बिंदु पर सुनवाई पूरी हो चुकी है, अब फैसला सुनाया जाना है। इस मामले में ट्रायल फेस कर रहे सभी अभियुक्तों की उपस्थिति में फैसला सुनाया जाएगा। मामला डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ की अवैध निकासी से जुड़ा है। यह चारा घोटाला का सबसे बड़ा मामला है।

सोमवार देर शाम अलाव तापते नजर आए लालू
सोमवार देर शाम आग तापते नजर आए लालू

सीबीआई ने 170 लोगों को बनाया था अभियुक्त, 55 की हो चुकी है मौत

सीबीआई ने डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में 170 लोगों को अभियुक्त बनाया था। लालू समेत 147 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप गठित किया गया था। सुनवाई के दौरान अब तक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र समेत 55 अभियुक्तों का निधन हो चुका है। इनमें आठ अप्रूवर बन गए, छह फरार हैं, दो ने दोष स्वीकार कर लिया है। जबकि 99 ट्रायल फेस कर रहे हैं। लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला के एक मामले में पहले से ही जमानत पर थे। वहीं चारा घोटाला के तीन मामले में लालू प्रसाद यादव ने आधी सजा पूरी कर ली है। चाईबासा, देवघर और दुमका कोषागार में लालू प्रसाद यादव की सजा पूरी होने के बाद झारखंड हाई कोर्ट से 17 अप्रैल को जमानत दी थी। तब से लालू प्रसाद यादव जमानत पर बाहर हैं।

भोजपुरी का विरोध करने वालों का हम विरोध करेंगे- लालू

रविवार को रांची पहुंचे लालू प्रसाद यादव ने कहा कि भोजपुरी और मगही का विरोध गलत विरोध है। जो इसका विरोध कर रहा है गलत कर रहा है। विरोध करने वालों का आरजेडी भी विरोध करेगा। लालू यादव से पूछा गया कि झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ही बोकारो में इसका विरोध कर रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि विरोध करने वालों की बातों में कोई दम नहीं है। हम उनका विरोध करते हैं। भोजपुरी समाज डरता नहीं है।

झारखंड में शुरू होगा आरजेडी का सदस्यता अभियान
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने झारखंड में लंबे समय से भंग प्रदेश राजद कमिटी के गठन के सवाल पर कहा कि जल्द ही झारखंड में नई कमेटी का गठन कर लिया जाएगा। वहीं सोमवार से झारखंड में राजद की सदस्यदा अभियान शुरू हो सकती है।

%d bloggers like this: