Wednesday 11th of February 2026 07:41:39 AM
HomeBreaking Newsबुंडू अनुमंडल प्रेस क्लब की एक बैठक सम्पन्न

बुंडू अनुमंडल प्रेस क्लब की एक बैठक सम्पन्न

बुंडू अनुमंडल प्रेस क्लब की एक बैठक सम्पन्न
बुंडू अनुमंडल प्रेस क्लब की एक बैठक सम्पन्न

सोनाहातू। रविवार को अरुणालय बैंकट हॉल में पांच परगना क्षेत्र के सभी मीडिया हाउस के पत्रकारों संग बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार स्वरूप भट्टाचार्य ने किया। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि पत्रकार की सुरक्षा, अधिकार के लिए बोलने वाला आज के दिन में कोई नहीं है ना उन्हें किसी भी प्रकार की सुविधा प्राप्त है और ना कोई सुविधा मिली है। यहां तक की पत्रकारिता करते करते इस कोरोना काल में 35 पत्रकारों की जान चली गई जिन की सुधि तक नहीं ली गई है इसको लेकर बुंडू अनुमंडल क्षेत्र में प्रेस क्लब का गठन किया गया ।

इस प्रेस क्लब में बुंडू अनुमंडल क्षेत्र सहित आसपास के उन तमाम पत्रकारों को जोड़ा जाएगा जो पत्रकारिता कर रहे हैं इसके साथ ही उनके विपत्ति में प्रेस क्लब सहयोग करेगा इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे स्वरूप भट्टाचार्य ने कहा कि आज के दिन पत्रकारों को संगठन की काफी आवश्यकता है आए दिन पत्रकारों के खिलाफ झूठे मुकदमे, जालसाजी, दुर्व्यवहार जैसी परी घटनाएं होती रहती है जिसका आवाज नहीं उठाया जाता है । बुंडू अनुमंडल प्रेस क्लब इस तरह की घटनाओं का विरोध करेगा और किसी भी प्रकार का दुख तकलीफ में एक दूसरे की मदद करेगा इसके अलावा रांची प्रेस क्लब से भी इस क्लब को जोड़ा जाएगा।

इस बैठक का धन्यवाद ज्ञापन वरुण महतो ने किया इस बैठक में मुख्य रूप से दिनेश हजाम, मिथुन चंद्र महतो, तरुण महतो, अनुज साहू, गोपाल कृष्ण बंशीधर, हराधन लोहरा, राजेश्वर अहीर, जयंत सिंह मुंडा,अमित दत्ता सहित कई अन्य पत्रकार मौजूद हुए। इस कल्ब में कमेटी का गठन अगले बैठक में की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments