Tuesday 17th of March 2026 04:09:06 PM
HomeBreaking Newsकल्पना सोरेन ने किया गांडेय विस उपचुनाव के लिए नामांकन

कल्पना सोरेन ने किया गांडेय विस उपचुनाव के लिए नामांकन

*कल्पना सोरेन ने किया गांडेय विस उपचुनाव के लिए नामांकन*

_मौके पर मुख्य मंत्री चंपाई सोरेन समेत झामुमो के कई नेता रहे मौजूद_

गिरिडीह। कोडरमा लोकसभा व गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया आज शुरू हो गई है। सोमवार को हॉट सीट बनी गांडेय विधानसभा उपचुनाव से झामुमो प्रत्याशी सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन नामांकन के लिए समाहरणालय पहुंची और पांच प्रस्तावकों व समर्थकों के साथ एआरओ डीएसओ गुलाम समदानी के पास नामांकन पर्चा भरा। इस दौरान सुबे के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री बसंत सोरेन, मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद, मंत्री बेबी देवी, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, बगोदर विधायक विनोद सिंह, महुआ मांझी सहित पार्टी के कई नेता मौजूद थे।

नामांकन को लेकर कल्पना मुर्मू सोरेन रविवार को ही गिरिडीह आ गई थी।यहां रात्रि विश्राम करने के बाद सोमवार को झामुमो के प्रधान चुनावी कार्यालय उत्सव उपवन से कल्पना मुर्मू सोरेन का काफिला निकलकर सीधे समाहरणालय पहुंचा। इस दौरान उनके साथ राज्य सभा सांसद सरफराज अहमद, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू,बगोदर विधायक विनोद सिंह, महुआ मांझी सहित पार्टी के कई नेता मौजूद थे।नामांकन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि जनता का आर्शीवाद उनके साथ है और इस चुनाव में उनकी जीत तय है। कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ गिरिडीह ही नही बल्कि पूरे देश में खड़ी है और लोकसभा चुनाव लड़ रही है। जिसका रिजल्ट आने वाले समय में दिखेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments