प्रमंडलीय आयुक्त, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची के पद पर पदस्थापित प्रवीण कुमार टोप्पो (भा.प्र.से.) (झारखंड-2003) को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रमंडलीय आयुक्त, पलामू प्रमंडल, मेदिनीनगर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
वहीं, मनरेगा आयुक्त, झारखंड, रांची, के पद पर पदस्थापित राजेश्वरी बी (भा.प्र.से.) (झारखंड-2022) (निदेशक पंचायती राज, झारखंड, रांची, महानिदेशक, राज्य पोषण मिशन, झारखंड तथा निदेशक-सह-सदस्य सचिव, झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था, झारखंड) अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखंड राज्य जलछाजन मिशन (ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड) के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी।
झारखंड के माननीय राज्यपाल के आदेश से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। झारखंड सरकार के अपर सचिव विनोद कुमार ने पत्र जारी कर यह सूचना दी है।