Tuesday 16th of September 2025 06:06:44 AM
HomeBreaking Newsइसरो ने रचा इतिहास: अंतरिक्ष में सैटेलाइट डॉकिंग कर भारत बना चौथा...

इसरो ने रचा इतिहास: अंतरिक्ष में सैटेलाइट डॉकिंग कर भारत बना चौथा देश

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को SpaDeX (स्पेस डॉकिंग एक्सरसाइज) मिशन के तहत दो सैटेलाइट को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में डॉक कर एक नया इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि के साथ, भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद यह तकनीक हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है।

इसरो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इस सफलता की घोषणा करते हुए लिखा, “सुप्रभात भारत, इसरो के स्पेडेक्स मिशन ने ‘डॉकिंग’ में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। इस क्षण का गवाह बनकर गर्व महसूस हो रहा है।”

डॉकिंग के बाद, एक वस्तु के रूप में दोनों सैटेलाइट्स पर नियंत्रण स्थापित करने की प्रक्रिया भी सफल रही। इसरो ने कहा कि ‘अनडॉकिंग’ और ‘पावर ट्रांसफर’ का परीक्षण आने वाले दिनों में किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा, “यह उपलब्धि भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशनों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। पूरे अंतरिक्ष समुदाय को मेरी शुभकामनाएं।”

यह सफलता भारत के बढ़ते अंतरिक्ष अनुसंधान और तकनीकी आत्मनिर्भरता का प्रतीक है, जो भविष्य में और अधिक उन्नत मिशनों का मार्ग प्रशस्त करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

wpChatIcon
wpChatIcon