Tuesday 24th of March 2026 07:50:49 AM
HomeLatest Newsपलामू के छहमुहान पर जांच अभियान, बिना मास्क के 29 लोगों का...

पलामू के छहमुहान पर जांच अभियान, बिना मास्क के 29 लोगों का कटा चालान

उज्ज्वल दुनिया, पलामू। पलामू के छहमुहान पर सदर एसडीओ राजेश कुमार शाह और बीडीओ अजफर हसनैन ने सघन मास्क जांच अभियान चलाया।

इस दौरान 29 लोग बिना मास्क के घूमते नजर आए। उन सभी पर जुर्माना लगाते हुए चालान काटे गए।

यह अभियान कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए सूबे के सरकार की ओर से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत चलाया गया।

छहमुहान मेदिनीनगर का सबसे व्यस्ततम इलाका माना जाता है।

दोनों अधिकारियों ने पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को किसी भी कीमत पर सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क पहनने की हिदायत दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments