Tuesday 17th of June 2025 08:10:19 PM
HomeLatest Newsअशोका कंपनी के कैंप कार्यालय पर अंधाधुंध फायरिंग एक कर्मचारी को लगी...

अशोका कंपनी के कैंप कार्यालय पर अंधाधुंध फायरिंग एक कर्मचारी को लगी गोली

मोहम्मदगंज में रेलवे लाइन के निर्माण में लगी
अशोका कंपनी के कैंप कार्यालय पर अंधाधुंध फायरिंग
एक कर्मचारी को लगी गोली, बेहतर इलाज के लिए मेेदिनीनगर रेफर

हैदरनगर। जिले के मोहम्मदगंज थानान्तर्गत मोहम्मदगंज-जपला मुख्य पथ में सोनबरसा मोड़ लटपौरी गांव स्थित मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव स्थित रेलवे संवेदक अशोका बिल्डकॉन के कैम्प कार्यालय सह वर्कशॉप में गुरुवार को सुबह करीब 10.30 बजे अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े अंधाधुंध गोलीबारी की। इसमें एक मजदूर घायल हो गया। गोली उसके सीने में लगी है। घायल को हैदरनगर में प्राथमिक इलाज के बाद मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है। अशोका बिल्डकॉन रेलवे की थर्ड लाइन का मुख्य संवेदक है।

कैंप के मुख्य गेट पर प्रतिनियुक्त कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है। बताया कि कैंप के मुख्य गेट से घुसकर दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इससे कैंप में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच एक मजदूर प्रभु कुमार को सीने में गोली लग गयी। वह बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला है। फायरिंग के बाद सभी अपराधी बाइक पर सवार होकर भाग गए। सूचना मिलने पर मोहम्मदगंज थाना प्रभारी मनोज कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। बाद में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूज्य प्रकाश मौके पर पहुँचे। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटनास्थल पर अपराधियों द्वारा अमन साहू गैंग (बारूद) नाम से एक पर्चा छोड़ा गया है। इसमें रंगदारी की मांग की गई है। इसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। साथ ही पुलिस ने घटनास्थल से खाली खोखा भी बरामद किया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मोहम्मदगंज, हैदरनगर और हुसैनाबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। हुसैनाबाद एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ने बताया कि पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है। फायरिंग करने वालों की गिरफ्तारी के लिए नाकाबंदी की गई है। बताया कि घटना के पीछे अमन साहू गैंग है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments