Saturday 21st of March 2026 01:21:07 PM
HomeBreaking Newsडोमचांच से कोलकाता जा रहे अवैध माइका लोड दो ट्रकों को पुलिस...

डोमचांच से कोलकाता जा रहे अवैध माइका लोड दो ट्रकों को पुलिस ने किया जब्त

डोमचांच से कोलकाता जा रहे अवैध माइका लोड दो ट्रकों को पुलिस ने किया जब्त

गुप्त सूचना के आधार पर गिरिडीह पुलिस ने दो ट्रकों को जब्त कर लिया है, जिनमें अवैध माइका लोड किया गया था। यह ट्रक डोमचांच से कोलकाता की ओर जा रहे थे।

पुलिस ने इस कार्रवाई को एसपी दीपक कुमार शर्मा की सूचना पर अंजाम दिया। डुमरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में डुमरी और निमियाघाट थाना की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। जीटी रोड कुलगो टॉल प्लाजा के पास ट्रकों की जांच के दौरान ट्रक संख्या बीआर 02 एए 8785 और जेएच 12 एम 8352 को पकड़ा गया।

पुलिस ने ट्रकों के साथ तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है – चालक सुनील कुमार यादव, राजू यादव और खल्लासी दिलीप यादव। इन सभी को गिरिडीह जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जिला खनन पदाधिकारी के आवेदन पर यह कार्रवाई की गई।

पुलिस का कहना है कि ट्रकों में अवैध माइका लोड कर डोमचांच से कोलकाता भेजा जा रहा था, और यह कार्रवाई उस प्रक्रिया को रोकने के उद्देश्य से की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments